ई दिल्ली/टीम डिजिटल। तमिलनाडु के गुटखा स्कैम से संबंधित केस में बुधवार को ताबतोड़ छापेमारी की गई। सीबीआई द्वारा स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर, डीजीपी राजेंद्रन और अन्य बड़े अधिकारियों के घर में छापे मारे गए। इतना ही नहीं चेन्नई के साथ - साथ बेंगलुरू और मुंबई में भी इस घोटालों को लेकर छापेमारी की गई।
इस छापेमारी को लेकर ऐसा बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सुबह 7 बजे से ही छापेमारी करना शुरू कर दी थी। शहर के अंदर लगभग 30 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। केवल स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी ही नहीं बल्कि कई बड़े पुलिस अफसर भी इस सीबीआई के छापेमारी की चपेट में आए। दरअसल आरोप है कि नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने इस घोटाले को में करीब 30 करोड़ की रिश्वत खाई है।
बता दें कि पिछले साल 8 जुलाई 2017 को गुटखा स्कैम के बारे में जानकारी लगी थी। उस वक्त आईटी विभाग ने तमिलनाडु में लगातार कई जगह पर छापेमारी की थी। इसी के चलते पान मसाला और गुटखा उत्पादकों के सेंटरों और घरों में छापेमारी की गई थी। इस दौरान करीब 250 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का पता लगा था।
दिल्ली NCR में बारिश से हुई दिन की शुरुआत, तापमान में आई गिरावट
इसके साथ ही अप्रैल के महीने में मद्रास हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस घोटाले की जांच करने के आदेश दिए थे। इस केस में डीएमके के नेताओं AIADMK पर भी आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के लिए डीएमके नेता ही सीबीआई जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें