बीएनएमयू : सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य कागजातों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 12 जुलाई 2018

बीएनएमयू : सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य कागजातों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन

संपादक- आर. कुमार

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य कागजातों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के संयोजक डीन डॉ. शिवमुनी यादव को बनाए गए हैं। वहीं सीसीडीसी डॉ. योगेंद्र प्रसाद यादव और डीआर एकेडमिक डॉ. एमआई रहमान को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल नीरज कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है।



 जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विवि में पूर्व निर्गत अधिसूचना में संशोधन करते हुए बीपीएससी की अनुशंसा और राज्य सरकार की सहमति के के बाद सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य कागजातों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अकादमी शाखा के सहायक बिमल कुमार ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages