संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में इंडिया लार्जेस्ट डिजिटल ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म के द्वारा स्वायम बोर्ड की स्थापना की गई है। स्वायम बोर्ड का उद्घाटन कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ अशोक कुमार के ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय छात्र-छात्राअों का है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य के लिए के लिए मानव संसाधन विकास विभाग भारत सरकार ने स्वायम बोर्ड बनाया है। इसके तहत कहीं से किसी भी समय अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के सफल संचालन के लिए प्रो पंकय कुमार झा अध्यक्ष, सांख्यिकी विभाग तथा कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में बीएड विभाग के एचओडी विद्यानंद सिंह को शामिल किया गया है। वहीं सहायक के रूप में तरुण कुमार एवं विभाष चंद्र की प्रतिनियुक्ति की गई है। बोर्ड के द्वारा एक हजार से अधिक कोर्स ऑनलाइन चलाई जा रही है। इसमें छात्र सुविधा अनुसार कोई भी कोर्स कर सकते हैं।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह ने बताया कि यह बोर्ड विश्व स्तरीय बोर्ड है। इसका फायदा आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इसमें ऑन लाइन प्रोजेक्ट के माध्यम से पठन पाठन केंद्रीय विद्यालय आई आई टी एस आई आई एम एस के विद्वानों द्वारा छात्र-छात्राओं को जानकारी मिलेगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी बिजेंद्र मेहता ने कहा कि यह कोर्स रोजगारपरक कोर्स है। स्वायम ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल पर छात्र स्वयं नामांकन एवं पंजीकरण के साथ फार्म भर सकते है। इस अवसर पर प्रो सच्चिदानंद, डॉ भगवान कुमार मिश्र, चंदेश्वरी यादव, प्रो अभय कुमार, अमल किशोर सहित अन्य मौजूद थे।

![]() |
प्रतीकात्मक चित्र |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें