संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय परिसर स्थित वित्त विभाग में गुुरुवार को वित्त पदाधिकारी हरिकेश नारायण सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर वित्त पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए कुलपति ने कहा कि विवि में पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। पदाधिकारी आते है और अपना कार्यकाल पूरा करके चले जाते है। लेकिन उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की खुशबू विवि परिसर में हमेशा बनी रहती है। वे पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं। कुलपति ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है।
वित्त पदाधिकारी ने हमेशा इस धर्म का निर्वहन किया। उनके दिल में हमेशा लोगों को मदद करने की तमन्ना रही। हम इन्हें अपने विवि के नियमित कार्यों से विदा कर रहे हैं, लेकिन ये हमारे दिलों में हमेशा बने रहेंगे। वहीं वित्त परामर्शी सुरेश चन्द्र दास ने कहा कि वे हमेशा हरिकेश नारायण सिंह जैसे वित्त पदाधिकारी का अभाव महसूस करेंगे। ये काफी सुलझे हुए पदाधिकारी रहे और इनकी ड्राफ्टिंग काबिले-तारीफ है।
प्रभारी कुलसचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वित्त पदाधिकारी का बीएनएमयू में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वित्त पदाधिकारी हरिकेश नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा यथासंभव इस विश्वविद्यालय की सेवा की। यहां की यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी। इस अवसर पर प्रभारी कुलानुशासक डॉ अरूण कुमार यादव, सिनेटर डॉ अरविंद कुमार, डाॅ कपिलदेव प्रसाद, डॉ बीएन विवेका, डॉ जगदेव प्रसाद, डाॅ अशोक कुमार सिंह, डाॅ विक्रम, डाॅ अंजुम, डाॅ सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव, डॉ राजेश्वर राय, अखिलेश्वर नारायण, अवनीत कुमार, वैभव कुमार, संतोष कुमार, भवेश सिह सहित दर्जनों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें