शर्मनाक : बिहार में फिर छेड़खानी के दो वीडियो वायरल, लड़कियों की सुरक्षा पर उठे सवाल - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 21 मई 2018

शर्मनाक : बिहार में फिर छेड़खानी के दो वीडियो वायरल, लड़कियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

गया । बिहार में कानून व्‍यवस्‍था के दावे अपनी जगह हैं, लेकिन लड़कियों से छेड़खानी व अश्‍लील हरकतें नहीं रूक रहीं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक महीने के भीतर छेड़खानी व अश्‍लील हरकतरें के चार वीडियो वायरल हो गए हैं। इनमें दो ताजा मामले गया के हैं, जिनमें दो लड़कियों के साथ छेड़खानी व अश्‍लील हरकतें की जा रहीं हैं।
मिजी जानकारी के अनुसार गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दो वीडियो सोशल म‍ीडिया पर वायरल हो गए हैं। दोनों वीडियो में लड़कियां गिड़गिड़ा रही हैं और वहशी छेड़खानी कर रहे हैं। ये वीडियो कब के हैं, यह पता नहीं चला है, लेकिन ये दो दिनों से वायरल हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।



पहला वीडियो
एक वीडियो में लड़की चिल्लाती हुई भागती दिखाई पड़ती है। एक युवक उसे गाली देता हुआ दौड़कर रोकता है। किसी की आवाज सुनाई पड़ रही है कि भइया छोड़ दऽ! यह उस लड़की का दोस्त दिख रहा है। इसके बाद करीब आधा दर्जन युवक बाइक पर सवार होकर उस लड़की को चारों ओर से घेर लेते हैं और वह चीख रही होती है। पूरे वीडियो में वहशीपन की हद दिखाई पड़ रही है।
दूसरा वीडियो
दूसरे वीडियो में कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ रखा है। वह डर से कांप रही है। भइया, भइया कहकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति भी दिखता है, जो लड़की से उसका घर-पता पूछ रहा है। इस वीडियो को देखने से लगता है कि उनलोगों ने लड़की को किसी लड़के के साथ पकड़ रखा था। लड़का खुद को उसका भाई बताता है तो उसकी जमकर पिटाई की जाती है। फिर दो युवक लड़की के पकड़कर ले जाते दिखाई पड़ते हैं।
वीडियो को देखने से लगता हैै कि दोनों एक ही जग‍ह के हैं। दोनों घटनाएं वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवां में ढाढर नदी और उससे निकलने वाले झाड़ीयुक्त पईन क्षेत्र की बताई जा रही हैं। आरोपितों के चेहरे स्पष्ट हैं। वे गया के ही तरवां गावं के निवासी बताए जाते हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस दोनों पीडि़त लड़कियों की खोज में लगी है। गया के एसएसपी राजीव मिश्र ने बताया कि आरोपितों की जल्‍द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पहले भी सामने आ चुके दो मामले
विदित हो कि बिहार में लड़कियों से छेड़खानी व अश्‍लीलता के एक माह में चार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले वायरल हुआ एक वीडियो जहानाबाद क्षेत्र का था, जिसमें एक  छात्रा के साथ छेड़खानी की जा रही थी। इसके सभी आरोहपत गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दूसरा वीडियो पटना के नौबतपुर का निकला, जिसमें पीडि़ता के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया गया था। अब एक साथ दो-दो और वीडियो वायरल हुए हैं, जो गया के वजीरंगज थाना क्षेत्र के हैं।
सुरक्षा पर उठे सवाल
गंदी मानसिकता वाले युवकों की ऐसी करतूतों से कानून की धज्जियां तो उड़ ही रहीं हैं, युवतियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages