बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक में विवि. प्रशासन पर लगाए कई आरोप - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 16 मई 2018

बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक में विवि. प्रशासन पर लगाए कई आरोप

संपादक- आर. कुमार
बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बीएन मंडल विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अध्यक्ष त्रिभूवन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई आरोप लगाए।



महासंघ ने कहा कि कार्यरत कर्मियों के साथ-साथ रिटायर कर्मचारियों को 6 महीने से वेतन और पेंशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुकंपा पर नियुक्त कर्मचारियों को स्वीकृत पद पर अधिसूचित नहीं किये जाने से वर्षों से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित एसीपी और एमएसीपी के आधार पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि इन सभी बिन्दुओं पर अगर विश्वविद्यालय गंभीरता पूर्वक संज्ञान नहीं लेगी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक में प्रक्षेत्रीय मंत्री सह सीनेटर प्रमोद कुमार, संरक्षक श्याम सुंदर यादव, उपाध्यक्ष जयकृष्ण राय, डॉ. संजीव कुमार, संयुक्त सचिव मो. मसीर उद्दीन, राजेश कुमार बबलू आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages