शरद यादव के नई पार्टी बनाने पर नेताओं ने दी बधाई - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

शरद यादव के नई पार्टी बनाने पर नेताओं ने दी बधाई

मधेपुरा स्थित सांसद शरद यादव के आवास पर जदयू शरद गुट कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधान पार्षद विजय वर्मा एवं पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला के नेतृत्व में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष कमल दास ने की। बैठक में शरद यादव द्वारा जदयू की नई पार्टी की नींव रख पूर्व मंत्री रमई राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी। 



कार्यकर्ताओं ने कहा गुजरात के विधायक छोटू भाई बसावा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इसमें चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 10 महासिचव, छह सचिव एवं सलीम मजवूर को युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बधाई देने वालों में राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रो. शोभाकांत यादव, जयकिशोर यादव, फुलेन्द्र कुमार, डा. बिजेन्द्र कुमार, जयकांत यादव, गणेश यादव, दिनेश ऋषिदेव, शिवनारायण सादा, अंजय कुमार, पंकज कुमार, पप्पू ¨सह, विजय कुमार, मो. जुम्मन, दिलीप कुमार, राजनंदन यादव, महेन्द्र यादव, विभूति यादव, नवीन कुमार राम, रमण ¨सह, गोपाल यादव आदि नेता शामिल थे।

Post Bottom Ad

Pages