शौहर्दपूर्ण मनी मुहर्रम, कई जगह निकाली गई ताजिया जुलूस - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

शौहर्दपूर्ण मनी मुहर्रम, कई जगह निकाली गई ताजिया जुलूस

मधेपुरा। कुर्बानी का प्रतीक मुहर्रम पूरे जिले में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने पारंपरिक शस्त्र के साथ कलाबाजी दिखाई। इस मौके पर मेला का आयोजन किया गया।

मुरलीगंज के अनुसार शहर के काशीपुर, रेलवे ढाला व झील चौक से जुलूस निकाला गया। जिसमें सभी अपने-अपने दल के साथ निकले। जुलूस में सभी ने लाठी-डंडे व फरसा से अपने-अपने जौहर दिखाया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकलवाने में बीडीओ ललन कुमार चौधरी, सीओ शशिभूषण, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मुस्तैद नजर आए।
अरार के अनुसार क्षेत्र के अरार, रेशना, डेफरा, शरौनी, कंटाही, चतरा, झझरी, खोकसी, पिरनगर, नौहर, शाहपुर सहित अन्य पंचायत में मुहर्रम मनाया गया। मौके पर ग्वालपाड़ा थाना प्रभारी अनंत कुमार, अरार ओपी प्रभारी सुरेश प्रसाद ¨सह अपने पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते रहे।


पुरैनी के अनुसार शहादत, गम व बलिदान का पर्व मुहर्रम के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के तालिम टोला चंदा खानका, अलीजान शाह चंदा बड़ी ईदगाह, नरदह एवं बघवा दियारा रणगाह में आसपास के विभिन्न टोले से तजिया निकाल कर मिलान किया गया। इसके अलावे भटौनी, फुलपुर, पुरैनी, सपरदह स्थित रणगाह में भी ताजियों का मिलान किया गया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के नयाटोला, नरदह, योगीराज, भटौनी, बंशगोपाल, कहरटोली, चन्दा, कबीर टोला, दीवान टोला, तालीम टोला, रसूल टोला, औराय, खेरहो, पुरैनी, डुमरैल, गणेशपुर दियारा, ओरलाहा, बघवा दियारा, मजीद टोला, हाजी टोला, मस्जिद टोला, बसनपुर टोला, मुस्ताक टोला, सपरदह आदि टोले से तजिया निकाली गयी।
 बिहारीगंज के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दोनों थानाक्षेत्र में गणमान्य व पुलिस बलों की मौजूदगी में जगह-जगह मुस्लिम भाइयों ने रविवार की शाम ताजिया जुलूस निकाला। प्रखंड के हथिऔंधा पंचायत के मुसलमान भाइयों ने पहली बार हाई स्कूल के मैदान में ताजिया मिलान कर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों एवं लाठी-डंडा के साथ करतब दिखाया। शांति व्यवस्था की एसपी विकास कुमार मोनेट¨रग कर रहे हैं। मौके पर एसडीएम एसजेड हसन, डीएसपी अरूण दुबे, बीडीओ विपिन कुमार, सीओ नवीन शर्मा, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश भी मौजूद दिखे। मौके पर विधायक निरंजन मेहता, प्रमुख राकेश कुमार ¨सह, विशुनदेव ¨सह, मु शकील उर्फ पुन्ना, नसीम चांद, फिरोज, एहसान, जसीम खान, मुन्ना खान, प्रदीप कुमार साह आदि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डटे रहे।
गम्हरिया के अनुसार प्रखंड क्षेत्रों में शांति एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मुहर्रम संपन्न हो गया। इस अवसर पर कई जगहों पर तजिया निकालकर युवाओं ने पारंपरिक हथियार के साथ करबला में तरह तरह की करतब को दिखाये। प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर तजिया मेला का भव्य आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी ध्रुव कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने दल बल के साथ गश्ती लगा रहे थे। गम्हरिया में मु. बसीर, मो हैदर, मु. अमरुद्धीन, अफरोज, चंदनपट्टी में प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, मुखिया अनोर देवी, राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, इलियास, मु. सुभान, मु. सकुर, मु. वाजूल, मु. मुन्ना, जयप्रकाश यादव, मनोज यादव बिनोद मेहता, नंदन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages