BNMU : B.ED नामांकन रिपोर्ट- प्रथम सूची के आधार पर नामांकन का एक और मौका, जानिए पूरी खबर - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 28 सितंबर 2017

BNMU : B.ED नामांकन रिपोर्ट- प्रथम सूची के आधार पर नामांकन का एक और मौका, जानिए पूरी खबर

संपादक: आर.के.झा- बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के सात अंगिभूत महाविद्यालयों में बी. एड. (सत्र 2017-19) में प्रथम सूची के आधार पर नामांकन का एक और मौका मिलेगा। ये काॅलेज हैं- टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा, पी. एस. काॅलेज, मधेपुरा, डी. एस. काॅलेज, कटिहार, फाॅरबिसगंज काॅलेज, फाॅरबिसगंज काॅलेज,फारबिसगंज, एम. एल. टी. काॅलेज, सहरसा, आर. एम. कालेज, सहरसा। इन काॅलेजों में 3-5
अक्तूबर तक प्रथम सूची के आधार पर नामांकन होंगे। यह जानकारी प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. फारूक अली ने दी। उन्होंने बताया कि पर्व-त्योहारों आदि को देखते हुए प्रथम सूची के विद्यार्थियों को यह आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद अंगिभूत महाविद्यालयों के लिए दूसरी सूची और संबद्ध महाविद्यालयों की प्रथम सूची जारी की जाएगी।

Post Bottom Ad

Pages