50,000 का इनामी हीरा यादव हुआ गिरफ्तार, सहरसा एसपी की हिमांशु की स्मार्ट जिला पुलिस की कार्रवाई - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 26 नवंबर 2024

50,000 का इनामी हीरा यादव हुआ गिरफ्तार, सहरसा एसपी की हिमांशु की स्मार्ट जिला पुलिस की कार्रवाई

सोमवार को सहरसा के युवा और तेजतर्रार एसपी हिमांशु की जिला स्मार्ट पुलिस फिर अच्छी कार्यशैली का नमूना दिखाया। जिसमें 50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र हीरा यादव की पहले रेकी किया। फिर उसके गांव पहुंचने की सूचना जुटाई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम छापामारी किया। टीम में सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार और पुलिस बल शामिल हुआ था। 
छापामारी टीम जम्हरा गांव के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी शुरू किया। जिसके बाद उन्हें चण्डीस्थान से बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्त में ले लिया गया था। 

एसपी हिमांशु ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिले का इनामी अपराधी हीरा यादव अपने गांव पहुंचा है। फिर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम को गठित की गई थी और छापामारी की गई थी। जिसमें उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें चंडी स्थान से गिरफ्तार किया गया था। शायद उसे भी पुलिस का डर होगा। जिसके कारण वह गांव छोड़कर भागने के फिराक में था।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त अपराध कर्मी पर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सौर बाजार (पतरघट ओपी) थाना कांड संख्या - 159/24 जो, बीते 5 अगस्त को दर्ज की गई थी। जिसमें आर्म्स एक्ट को लेकर गंभीर दफाएं लगाई गई थी। साथ ही बीते 28 जनवरी को भी उनके ऊपर सौर बाजार (पतरघट ओपी) थाना कांड संख्या - 86/24 दर्ज की गई थी। जिसमें संगीन धारा 302/34 लगी थी। जिसमें भी वे वांछित थे। उनके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। 
उनके ऊपर अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जिनमें सोनवर्षा राज (काश नगर) थाना कांड संख्या - 48/10, सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या - 52/10, सौर बाजार थाना कांड संख्या - 50/12, सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या - 159/18, बसनही थाना कांड संख्या - 31/13 के अलावे मधेपुरा जिला में थाना कांड संख्या - 416/13, सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या - 240/15,  सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या - 78/13 दर्ज था। छापामारी टीम को सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages