मधेपुरा:"पंचायत जनप्रतिनिधियों से किये गए वायदों के अनरूप करेंगे काम"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

मधेपुरा:"पंचायत जनप्रतिनिधियों से किये गए वायदों के अनरूप करेंगे काम"...

मधेपुरा/बिहार: कोशी स्थानीय निकाय निकाय (सहरसा, मधेपुरा, सुपौल) के नव निर्वाचित विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डाक बंगला रोड स्थित प्रीति निवास में समाजसेविका प्रीति यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में अजय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वायदे को पूरा करने के प्रति वे संवेदनशील हैं।
 उन्होंने कहा कि आरजेडी का सदस्य साधारण नहीं हो सकता। जिस पार्टी का सदस्य हर घर में हो वह व्यक्ति कभी कमजोर नहीं हो सकता है। एमएलसी ने कहा कि उन्हें हराने के लिए डबल इंजन की सरकार हर हतकंधा अपनाया लेकिन यहां के पंचायत जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सम्मानित लोगों का जो आशीर्वाद और सहयोग मिला उसी के बदौलत यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कोशी के मान सम्मान को कम नहीं होने दूंगा। जनप्रतिनिधि के मुद्दे को लेकर सदन से सड़क तक आवाज उठाएंगे। उन्होंने प्रीति यादव का आभार व्यक्त करते कहा की चुनाव के समय प्रीति यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक सक्रियता से काम किया। जिसके बदौलत उनकी जीत हुई है। 
 समारोह में सिंहेश्वर के विधायक सह शून्य काल के सभापति चंद्रहास चौपाल ने कहा कि अजय बाबू पंचायती राज को सशक्त करने में महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजसेविका प्रीति यादव ने अतिथियों का स्वागत करते कहा कि गांधी के पंचायती राज के सपने को पूरा करने में गांव को सशक्त करने में अजय कुमार सिंह सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने विचारवान, शिक्षित युवा को अपना प्रतिनिधि बनाया है। प्रीति ने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर गांव के विकास की रूप रेखा तैयार करने में अजय बाबू अपनी योग्यता का परिचय देंगे। कार्यक्रम का संचालन गायक रोशन कुमार ने किया। मौके पर डॉ. आलोक कुमार, वार्ड पार्षद विनीता भारती, पूर्व उप मुख्य पार्षद रामकृष्ण यादव, दीपनारायण यादव, अशोक कुमार, भारत यादव, राहुल यादव, राजेश टाइगर, विकास यादव, राजीव राजा, ऋषिकेश विवेक सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages