बीएनएमयू में पुस्तकालय समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न चीजों की खरीद-बिक्री सहित अन्य चीजों को लेकर बनी योजनाएं - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 24 मई 2018

बीएनएमयू में पुस्तकालय समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न चीजों की खरीद-बिक्री सहित अन्य चीजों को लेकर बनी योजनाएं

संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में गुरुवार को पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विवि के केंद्रीय पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें पुस्तकों के वर्गीकरण के लिए दो डीडीसी पुस्तक खरीदी जाएगी। साथ ही एसओयूएल साफ्टवेयर एवं स्पेसिफिकेशन का सर्वर खरीदा जाएगा। वहीं पुस्तकालय में  एनटी वायरस एवं वाईफाई-ब्लू टूथ डीवाइस लगाया जाएगा। बैठक में कुलपति ने कहा कि बीएनएमयू में शीघ्र ही लाइब्रेरियन एवं आईटी साइंस में डिग्री व पीजी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसके लिए बैठक में आवश्यक उपकरण उपस्कर खरीदने पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रतिकुलपति प्रो डॉ फारूक अली, वित्तीय सलाहकार सुरेश चंद्र दास, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. ज्ञानंछय द्विवेदी, शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. राणा जयराम सिंह, डाॅ. शिव बालक प्रसाद, डाॅ. एचएलएस जौहरी, केंद्रीय पुस्तकालय बीएचयू के उप पुस्तकाध्यक्ष डाॅ डी के सिंह, केंद्रीय पुस्तकालय टीएमबीयू, भागलपुर के पूर्व निदेशक डाॅ. बी. के. चौधरी, केंद्रीय पुस्तकालय, बीएनएमयू के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. अशोक कुमार मौजूद थे।



वहीं बैठक में निर्णय लिया गया पुस्तकालय भवन की सभी खिड़कियों में जाली लगाई जाएगी, ताकि पुस्तकालय में मच्छरों के अलावा अन्य कीड़ा-मकोड़ा का प्रवेश नहीं हो। वहीं शुद्ध शीतल पेयजल की आपूर्ति हेतु केंट लगाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से पुस्तकालय के सभी सदस्यों को आईकार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जुलाई से मेनुस्क्रिप्ट पर 21 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए परामर्श समिति एवं आयोजन समिति का गठन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय ने कहा कि पुस्तकालय शिक्षण संस्थान का दिल होता है। इसके स्पंदन पर ही संस्थान का जीवन निर्भर करता है। जिस प्रकार मानव जीवन की गति दिल की धड़कन पर निर्भर है, वैसे ही शिक्षण संस्थान की गति पुस्तकालय पर निर्भर है। कुलपति ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपील किया कि वे पुस्तकालय का अत्यधिक उपयोग करें। यहां उनको सभी सुविधाएं दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages